कौन सा सब्जी खाने से गैस नहीं बनता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:33

ये 5 सब्जियां नहीं बनाती हैं गैस, तो सर्दी में जरूर करें सेवन :-

1. लहसुन

लहसुन का सेवन लोग सब्जी, चटनी या फिर अचार के रूप में करते हैं। अगर आपको गैस बनती है, तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन नॉन गैसी होती है यानी यह गैस की परेशानी नहीं होने देता है। आप लहसुन को सब्जी में डालकर खा सकते हैं। अगर आपको पहले से ही गैस बनी है, तो आप लहसुन को सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की 2-3 कलियां लें, इन्हें सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खा लें। इससे आपके पेट की गैस आसानी से निकल जाएगी। अगर आप रोजाना लहसुन का सेवन करेंगे, तो आपको कभी गैस भी नहीं बनेगी।

2. तोरी और लौकी

तोरी और लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। गैस की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में तोरी और लौकी को शामिल कर सकते हैं। तोरी और लौकी नॉन गैस सब्जियां हैं। इसलिए अगर आपको अकसर ही गैस बनी रहती है, तो अन्य सब्जियां खाने के बजाय तोरी और लौकी का सेवन करें। तोरी और लौकी पेट की अन्य समस्याओं को भी ठीक करने में सहायता कर सकते हैं। तोरी और लौकी खाने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा तोरी और लौकी की सब्जी खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। पत्तेदार सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी विंटर डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से गैस की समस्या भी नहीं होती है। अगर आपको अकसर ही गैस बनती रहती है, तो आपको पत्तीदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। आप पालक, सरसों, मेथी और बथुआ का सेवन कर सकते हैं। ये सभी सब्जियां नॉन गैसी होती है। इस सब्जियों को खाने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

4. हरी बीन्स

बीन्स की सब्जी अधिकतर लोगों को पसंद होती है। बीन्स की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बीन्स भी एक नॉन गैसी सब्जी होती है। इसलिए आप गैस बनने पर बीन्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको गैस की समस्या रहती है, तो बीन्स में आलू को शामिल न करें।

5. केल

केल भी एक नॉन गैसी सब्जी होती है। केल की सब्जी खाने से गैस नहीं बनती है। इसलिए अगर आपको गैस, कब्ज या अपच की समस्या रहती है, तो आप अपनी डाइट में केल को शामिल कर सकते हैं। केल की सब्जी खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है, इससे आपकी पेट की परेशानियां दूर हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info